back to top

राजनांदगांव : विकलांग बेटे को जलाकर मारने वाली मां गिरफ्तार…

राजनांदगांव। लालबाग थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए विकलांग बेटे को पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने वाली आरोपिया मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, आरोपिया सुहागा बाई पति स्व. आनंद साहू उम्र 60 वर्ष निवासी अटल आवास कालोनी पेण्ड्री, अपने दिव्यांग बेटे विरेन्द्र साहू के नशे और गाली-गलौज की आदत से लंबे समय से परेशान थी। दो दिन पूर्व ही उसने बेटे को जलाकर मारने की योजना बना ली थी और प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल खरीदकर घर में छिपाकर रखी थी।

घटना 22 सितम्बर की सुबह की है, जब घर में विरेन्द्र साहू और उसकी मां सुहागा बाई के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपिया ने बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाई और घायल विरेन्द्र को 108 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में थाना लालबाग पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपिया को गांधी चौक स्थित उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस गंभीर वारदात में प्रयुक्त पेट्रोल की बोतल और माचिस भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू सहित उप निरीक्षक ईश्वर यादव, शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राजकुमार बंजारा, कमल किशोर यादव एवं महिला आरक्षक हिमा चंद्राकर की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page