back to top

राजनांदगांव/खैरागढ़: अज्ञात ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, खैरागढ़ के पास हुआ हादसा, दो की मौत…

राजनांदगांव, 31 मई। खैरागढ़ मार्ग में स्थित बढ़ईटोला के नजदीक मोड़ में सोमवार दोपहर को एक सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई।

एक अज्ञात ट्रक की ठोकर से हुए हादसे में ग्रामीणों की मोटर साइकिल बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। वही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस मृत ग्रामीणों की शिनाख्ती में जुटी है। फिलहाल पुलिस को प्रारंभिक जांच में मृतकों के गांव का पता चल गया है। बताया जा रहा है कि बढ़ईटोला गांव से करीब एक किमी पहले मोड़ में लगभग एक बजे के आसपास बुंदेलीकला गांव दो ग्रामीण अज्ञात ट्रक की चपेटे में आ गए।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया । वहीं मौके पर दोनों खून से लथपथ जख्मी हालत में पड़े रहे। किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी, तब दोनों को 112 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में खैरागढ़ थाना प्रभारी नासिर बाठी ने बताया कि बुंदेलीकला गांव के दो ग्रामीणों की मौत हुई है। फिलहाल परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है।

वहीं अज्ञात ट्रक की पतासाजी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक की ठोकर से मोटर साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की पुलिस विवेचना जारी है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page