back to top

राजनांदगांव/खैरागढ़ ब्रेकिंग : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की, जानिए कौन है वह दावेदार…

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से खैरागढ़ की स्थानीय महिला प्रत्याशी यशोदा वर्मा ताल ठोंकेंगी। अभी-अभी इस बात की घोषणा नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से जारी की गई है।

Advertisements

खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष यशोदा वर्मा लंबे समय से कांग्रेस की सियासत में सक्रिय रही हैं। यशोदा वर्मा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य रही हैं। उनके पति नीलांबर वर्मा जनपद के सदस्य रहे हैं।

दोनो पार्टी में लगातार सक्रिय रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पति-पत्नी दोनों ने ही उपचुनाव में दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी की मुहर यशोदा वर्मा के नाम पर लगी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page