back to top

राजनांदगांव: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव, जेसीसीजे के प्रत्याशी ने रैली निकालकर भरा नामांकन…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिवस था। खैरागढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी ताकत बनकर उभरी और सीट पर कब्जा करने वाली जेसीसीजे के प्रत्याशी ने भी रैली निकालकर नामांकन भरा। जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी और पार्टी सुप्रीमो रेणु जोगी भी नामांकन के लिए राजनांदगांव पहुंचे।

Advertisements

जेसीसीजे की ओर से नरेंद्र सोनी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अपने शीर्ष नेताओं को अपने बीच पाकर जेसीसीजे के कार्यकर्ता कापी उत्साहित दिखे। नामांकन दाखिले के लिए निकली जेसीसीजे की रैली में बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page