back to top

राजनांदगांव : गणेश उत्सव के मद्देनज़र जिलेभर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई…

राजनांदगांव। गणेश उत्सव के मद्देनज़र जिले में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 सितंबर को जिलेभर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisements

थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग एवं चौकी चिखली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ 20 प्रकरण दर्ज कर 25 आरोपियों को 151 जा.फौ. (धारा 170/126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके अलावा चौकी चिखली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 1 प्रकरण में 1 आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।

इस तरह कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने बताया कि जिले में गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में भी अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page