back to top

राजनांदगांव : गणेश विसर्जन झांकी का रूट तय, प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण रूप से आयोजन की रणनीति तैयार…

राजनांदगांव। विसर्जन झांकी को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर रविवार को एक बैठक ली गई। जिसमें सभी विषयों पर चर्चा कर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन की रणनीति तैयार की गई है।

Advertisements

बैठक में एएसपी राहुल देव शर्मा, एसडीएम अरुण वर्मा एवं सीएसपी अमित पटेल द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु डीजे साउंड सिस्टम, गणेश समिति के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। बैठक में प्रतिनिधियों से झांकी के दिन, झांकी प्रारंभ स्थल, रूट, शहर से बाहर निकलने-विसर्जन के संबंध में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा डीजे संचालकों से ध्वनि का निर्धारण के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गई।

झांकी रूट रहेगा नो व्हीकल जोन

प्रत्येक समिति साउंड के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे। झांकी में किसी प्रकार का लाठी, डंडा या हथियार पूर्णतः प्रतिबंधित है। झांकी रूट नो व्हीकल जोन रहेगा। दोपहिया चारपहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। झांकी में लगे वाहन चालकों का आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाईसेंस की छायाप्रति संबंधित थाना में जमा करना है। वालिंटियर की सूची मोबाईल नंबर सहित संबंधित थाना में झांकी समिति उपलब्ध करवाएगी।

पार्किंग के लिए भी स्थान चयनित

झांकी के समय स्टेट स्कूल ग्राउंड, दिग्विजय क्लब, टांकापारा, म्युनिसिपल स्कूल, पुराना अस्पताल, सांईस कॉलेज, गुजराती स्कूल एवं बख्शी स्कूल में यातायात पुलिस द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है। लगभग सभी झांकियां सुरजन गली से रामाधीन मार्ग की ओर जाएगी। सभी झांकियों के प्रतिनिधियों द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक में बेरिकेटिंग लगाने की विशेष मांग की गई जो यातायात पुलिस द्वारा लगाई जाएगी।

एंट्री के लिए रूट तय: चिखली, शंकरपुर, रामनगर, ढाबा, ममता नगर, मोतीपुर, तुलसीपुर, नवागांव आदि से आने वाली झांकियां गुरुद्वारा चौक से शहर में एंट्री होगी। जिसका पालन सभी करेंगे। झांकी में चलने वाले सदस्य नशे में न हो, उनके पास हथियार न हो, या झांकी में ऐसे नारे, चित्र, मूर्ति प्रदर्शित न हो। जिससे संप्रदाय या किसी भी प्रकार का तनाव उत्पन्न होता हो पुलिस को अवगत कराया जाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page