back to top

राजनांदगांव: ग़ुलेल से बच्चे को लग जाने का विवाद पर हुई युवक की हत्या…

राजनांदगांव। गुलेल से बच्चे को लग जाने से उत्पन्न विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे लहुलुहान अवस्था में इलाज के लिए पेंड्री मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मृतक घनश्याम साहू की दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

Advertisements

तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दीवानशेड़ी में आज सुबह लगभग 9 बजे दिमाग से कमजोर युवक घनश्याम साहू पिता अंकालू साहू (34) निवासी दीवानभेड़ी गुलेल चला रहा था। गुलेल का निशाना एक बच्चे को लगा। बच्चे के घायल होने से आपस में विवाद होने लगा। इसी बीच बच्चे के परिजनों तथा मौके पर मौजूद लोगों ने उसे लात घूँसों और लाठी से पीटना शुरू कर दिया। लोगों को ऐसी कोई शंका नहीं थी कि पिटाई से उसकी मौत हो जायेगी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि मृतक का उसकी पत्नी से तलाक हो चुका था।

Advertisements

You cannot copy content of this page