back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने वार्षिक निरीक्षण परेड में ली सलामी…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने 19 सितम्बर 2025 को रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में आयोजित वार्षिक निरीक्षण परेड में शामिल होकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर रक्षित केन्द्र, थाना, चौकी, यातायात शाखा और डॉग स्कॉड टीम के कुल 80 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों का टर्नआउट देखा और परेड का निरीक्षण किया। जिन पुलिसकर्मियों का टर्नआउट साफ-सुथरा और उच्चस्तरीय पाया गया उन्हें मौके पर पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने परेड कमांडरों को स्क्वाड ड्रिल कराने का निर्देश दिया, जिसमें जवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इसके अलावा एसपी ने डॉग स्कॉड, एमटी शाखा के वाहन, लाइन ऑफिस स्टोर, शस्त्रागार और वस्त्रागार शाखा का भी निरीक्षण किया। शाखाओं में रखे गए रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के बाद आयोजित दरबार में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और जवानों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जवानों को अनुशासन में रहकर कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने, संयमित खान-पान अपनाने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page