back to top

राजनांदगांव : ग्राम आमाटोला में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी…

  • ग्रामों तक पहुंच रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

राजनांदगांव – शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने आज जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम आमाटोला के हाट बाजार में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। फोटो प्रदर्शनी में नागरिकों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत हुए। इस दौरान प्रदर्शनी देखने आए लोगों को शासन की योजनाओं से संबंधित पत्रिका, ब्रोसर, पाम्पलेट का वितरण किया गया।

Advertisements

पूर्व माध्यमिक शाला आमाटोला के शिक्षक श्री शिवकुमार कुर्रे एवं श्री बल्लूराम यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रदर्शनी देखने आए। उन्होंने प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक श्री शिवकुमार कुर्रे ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से ग्राम स्तर तक पहुंचाना सराहनीय कार्य है।

इस प्रकार की प्रदर्शनी ग्राम पंचायतों में लगनी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। हांडीटोला निवासी श्री गौतम राम कुलदीप ने जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना श्री धन्वंतरी के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि यह योजना गरीब वर्ग के लिए लाभकारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page