back to top

राजनांदगांव : शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस पर महापौर ने उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली…

राजनांदगांव 28 फरवरी। अमर जवान शहीद संदीप यदु के शहादत दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को हाट बाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। महापौर श्रीमती देशमुख सहित नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सतीश मसीह,

श्री गणेश पवार व श्रीमती दुलारी बाई साहू, वार्ड की पार्षद श्रीमती मधु बैद, पार्षद श्री विजय राय, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव, पूर्व शिक्षक श्री राजेन्द्र यादव ने भी शहीद संदीप यदु की प्रतिमा में पुष्पांजली अर्पितकर उन्हे श्रद्धांजली दिये। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शहीद श्री यदु के परिजनो का साल श्रीफल से सम्मान किया गया तथा छात्र युवा संघ के नागेश यदु एवं संघ के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी सम्मलित हुये।


महापौर श्रीमती देशमुख ने शहीद संदीप यदु को श्रद्धांजली देते हुये कहा कि हमारे नगर का जवान जो आरक्षक के पद पर कार्यरत था, वो आज ही के दिन दंतेवाडा के नकुलनार बचेली मार्ग पर हुये नक्सली हमले में शहीद हो गये थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती हम उनका ऋण नहीं चुका सकती। हमरे जवान शरहद में जाकर देश की सुरक्षा के लिये डटे रहते है और लड़ते हुये वीर गति को प्राप्त कर लेते है। आज मैं उनके परिजनों को प्रणाम करती हूॅ, जिन्होंने एक सच्चा सपूत खोया है।


नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने भी श्री संदीप यदु के शहादत अवसर पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर उनके शहादत को शहर सहित प्रदेश के लिये क्षति बताये हुये कहा कि हमारे लिये बडे गौरव का विषय है कि हमारे शहर का जवान ने नक्सलियों से लडते हुये प्रदेश की रक्षा के लिये अपने प्राणो की आहुति दे दिये। इस अवसर पर शहीद यदु के परिजन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page