back to top

राजनांदगांव : ग्राम पीपरखारकला में पुलिस टीम द्वारा पहुँचकर जन चौपाल लगाकर ली गई बैठक, निजात अभियान को समर्थन देते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहने लिया गया संकल्प…

राजनांदगांव – पुलिस थाना बोरतलाव क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर, आज दिनांक 07/3/22 को ग्राम पीपरखारकला में पुलिस टीम द्वारा पहुँचकर जन चौपाल लगाकर बैठक ली गई। जिसमें उपस्थित महिला सरपंच श्रीमती शकुन बाई ठाकरे, पंच, पटेल ओर अन्य जनप्रतिनिधियो, महिला पुरुषों ओर युवाओं को जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के सम्बंध में थाना प्रभारी अब्दुल समीर ओर टीम द्वारा विस्तार से बताते हुए गांजा, नशीले पदार्थ, ड्रग्स आदि से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया गया।

Advertisements

इस तरह की कोई भी जानकारी होने से अवगत करने बताया गया है।
साथ ही उपस्थित सभी ग्रामीणों को साइबर क्राइम, यातायात नियमों का पालन करने, महिला एवं बच्चो संबधित अपराधो, पॉक्सो एक्ट ओर आगामी पर्व होली के सम्बंध में सावधानी ओर शांति बनाकर पर्व बनाने आदि के बारे जानकारी देते हुए सजग रहने हिदायत दिया गया।
ग्रामीणों द्वारा निजात अभियान को समर्थन देते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहने संकल्प लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page