back to top

राजनांदगांव : घरेलू विवाद पर पत्नी का सिर पत्थर से कुचलकर पति ने की हत्या….

राजनांदगांव घरेलू विवाद इतना बढ़ा कि पति आक्रोशित होकर अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कर कार्रवाई की है। इस वारदात की खबर से गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ठेलकाडिह अंतर्गत ग्राम विचारपुर निवासी प्रार्थी अशोक सिंह पिता भीषम सिंह राजपूत ने थाना में 30 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भाई आरोपी गुड्डू उर्फ देवशरण राजपूत पिता भीषण सिंह राजपूत 51 वर्ष विचारपुर निवासी ने अपनी पत्नी रंजना सिंह राजपूत को मार पीट कर हत्या कर दिया । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। इधर इस घटना की खबर से गांव के लोगों को जैसे ही लगी क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। उक्त कार्रवाई व आरोपी को गिरफ्तार करने में ठेलकाडीह पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले को गंभीरता देखते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस एवं फॉरेंसिक साइंस टीम एवं फिंगरप्रिंट की टीम घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी देव शरण सिंह को हिरासत में लेकर मेमोरेंडम कथन लिया ।जिस पर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या लोड़ा ,पत्थर से सिर पर कई बार वार कर मारने जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत होने की बात कही आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page