back to top

राजनांदगांव : घर में घुसकर मारपीट व चाकू से धमकी देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…


राजनांदगांव जिले के थाना लालबाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट एवं धारदार हथियार से धमकी देने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से एनडीपीएस एक्ट एवं जुआ एक्ट के प्रकरण भी दर्ज हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्ड्री निवासी प्रार्थी टुकेश उर्फ बाबू की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रार्थी ने बताया कि उसके मंगेतर को आरोपी देवीलाल साहू द्वारा जन्मदिन की बधाई देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसे आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद दिनांक 01 जनवरी 2026 की शाम लगभग 7 बजे आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवीलाल साहू, कमरान एवं करीम मुगल उर्फ बबलू प्रार्थी के घर पहुंचे और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोपियों ने धारदार चाकूनुमा कटारी दिखाकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी।

Advertisements


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 333 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव आईपीएस श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रकरण में धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।


पूर्व में इस मामले में आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू एवं देवीलाल साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। पतासाजी के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर फरार आरोपी करीम मुगल उर्फ बबलू पिता इजराईल मुगल उम्र 28 वर्ष निवासी अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग को दिनांक 07 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी करीम मुगल उर्फ बबलू के विरुद्ध थाना लालबाग में एनडीपीएस एक्ट एवं जुआ एक्ट के प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक अश्वनी यदु एवं आरक्षक राकेश ध्रुव की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page