back to top

राजनांदगांव: अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता, कोरबा वेस्ट सहित चार टीमों का शानदार प्रदर्शन…


पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026

कोरबा वेस्ट, रायपुर क्षेत्र, जगदलपुर क्षेत्र एवं अंबिकापुर क्षेत्र की टीम ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
राजनांदगांव, 08 फरवरी 2026 – राजनांदगांव के डीपीएस मैदान में खेले जा रहे पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए दोनो पूलो के लीग मैचों में कोरबा वेस्ट, रायपुर क्षेत्र, जगदलपुर क्षेत्र एवं अंबिकापुर क्षेत्र की टीम ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उल्लेखनीय है कि आज पॉवर कंपनीज की टीमों द्वारा 09 लीग मैच खेला गया जिसमें पहला मैच कोरबा पश्चिम एवं दुर्ग क्षेत्र के मध्य खेला गया। इस मैच में पिछले वर्ष की चौंपियन टीम कोरबा पश्चिम ने एक तरफा अंदाज में खेलते हुए मेजबान दुर्ग क्षेत्र को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे मैच में अंबिकापुर क्षेत्र की टीम ने बिलासपुर क्षेत्र पर 2 – 0 से जीत दर्ज की। तीसरा लीग मैच बिलासपुर क्षेत्र एवं रायपुर क्षेत्र के बीच खेला गया जिसमें रायपुर क्षेत्र की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से विजयी हुआ। अंतिम लीग मुकाबले जगदलपुर क्षेत्र ने कोरबा ईस्ट की टीम को पराजित किया। ज्ञातव्य है कि प्रतियोगिता में पॉवर कंपनीज की 10 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिनके बीच लीग मैच खेला गया। प्रतियोगिता में दो सेमीफाइनल एवम फाइनल मैच 09 फरवरी 2026 को खेला जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page