back to top

राजनांदगांव: घर में छिपाकर रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार…


राजनांदगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ममता नगर इलाके से मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लोकेश कुमार सिन्हा (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में नशा मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 20 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ममता नगर निवासी लोकेश कुमार सिन्हा अपने घर में भारी मात्रा में शराब डंप कर उसे खपाने की तैयारी कर रहा है।
सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 161 नग पौव्वा (करीब 28.980 बल्क लीटर) “बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की” बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 21,735 रुपये बताई गई है। आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page