
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने अपने अनुसंगीक संगठनों से जुड़े सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का सराहनीय कदम उठाया है। इसी कड़ी में बजरंगदल के पूर्व विभाग संयोजक रहे श्री सुनील सेन को भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।
इस नियुक्ति पर श्री सुनील सेन ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुसार युवाओं को जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
श्री सेन पिछले लगभग 12 वर्षों से बजरंगदल में एक सक्रिय पदाधिकारी के रूप में कार्य करते रहे हैं और धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष भूमिका रही है। अब उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होकर भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से जनसेवा करने की इच्छा व्यक्त की है।
उनकी इस नियुक्ति से शहर सहित युवाओं में खुशी का माहौल है। बजरंगदल एवं अन्य धार्मिक संगठनों से जुड़े युवाओं ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।









































