back to top

राजनांदगांव: घुमका नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों का एसपी अंकिता शर्मा ने लिया जायजा…

राजनांदगांव। आगामी 1 जून 2026 को नगर पंचायत घुमका में होने वाले नगरीय निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के साथ घुमका क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा एवं निर्वाचन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

Advertisements


निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों, पहुंच मार्गों तथा संचार व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन अवधि में पूरी सतर्कता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय पहले से सुनिश्चित किए जाएं तथा आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखा जाए।


पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि घुमका नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page