back to top

राजनांदगांव: चलती बस में अधेड़ महिला के गले से सोने की चैन पार…

डोंगरगांव। राजनांदगांव से मानपुर बस से यात्रा के दौरान चलती बस में एक अधेड़ महिला के गले से सोने का चैन पार हो गया। घटना गुरुवार 13 नवंबर को सुबह दस से दोपहर 12 बजे के मध्य बताई जा रही है। उक्त महिला राजनांदगांव से मानपुर के लिए भारत ट्रेव्हल्स की बस में सवार हुई थी। इसी दौरान किसी ने बस में भीड़ का लाभ उठाते हुए महिला के गले से सोने का चैन पार कर दिया।

Advertisements

पीड़ित महिला सुनीता शिम्पी पति सोनूराम शिम्पी (63 वर्ष) निवासी ग्राम व थाना सीतागांव, जिला मोहला मानपुर चौकी गुरुवार को सुबह दस बजे राजनांदगांव के पुराने बस स्टैंड में भारत ट्रेव्हल्स की बस क्र. सीजी 08 एम 0314 में मानपुर जाने के लिए सवार हुई थी। पीड़ित महिला कंडक्टर सीट के ठीक पीछे बैठी थी। महिला की माने तो अर्जुनी तक उनके गले में चैन था।

इसके बाद उनके बाजू में बैठी एक अनजान युवती अकस्मात ही उठकर खिड़की की ओर सीट में बैठ गई। डोंगरगांव पहुंचने पर उक्त युवतीबस से उतर गई। पश्चात् पीड़ित महिला जब अंबागढ़ चौकी में शौच के लिए बस से नीचे आई, तब उन्हें अपने गले में चैन नहीं होने का आभास हुआ। तब उन्होंने अपने पुत्र को सूचना दी। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र के साथ डोंगरगांव पुलिस थाना पहुंचकर संपूर्ण घटनाक्रम का जिक्र करते हुए लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि पुलिस द्वारा शिकायत की पावती नहीं मिलने की बात पीड़ित महिला ने मीडिया को बताई है। बहरहाल खबर लिखे जानेतक पुलिस की ओर से कोई तात्कालिक कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्णा पाटले ने बताया कि महिला ने सोने की चैन चोरी होने की शिकायत की है, शिकायत पर कार्यवाही की जा रही है।’

Advertisements

You cannot copy content of this page