back to top

राजनांदगांव : चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य बदमाशों पर भी कार्रवाई…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

Advertisements

दिनांक 25 सितम्बर 2025 को गठुला नाला हनुमान मंदिर के पास एक युवक द्वारा चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश मंडावी (उम्र 27 वर्ष, निवासी स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 13, चौकी चिखली) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार कटदार चाकू जप्त किया और आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।

इसी क्रम में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान के तहत चिखली पुलिस ने दो अन्य बदमाशों—

  1. गणेश राम साहू (उम्र 32 वर्ष, निवासी रामनगर गौतम चौक, ओपी चिखली)
  2. संतु सिन्हा (उम्र 40 वर्ष, निवासी विवेकानंद चौक, वार्ड क्रमांक 03, मोतीपुर, ओपी चिखली)
    को गिरफ्तार किया। दोनों पर आवेदकों एवं गवाहों के साथ विवाद कर शांति भंग करने और संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना के आधार पर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुंडा, बदमाश और असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित पुलिस टीम—प्र.आर. सुरेन्द्र रामटेके, अरुण कुमार नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, तामेश्वर भुआर्य, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा और जयराम निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page