back to top

राजनांदगांव: चिखली चौकी प्रभारी ने किया थाना क्षेत्र का निरीक्षण, सुनी मितानिनों की समस्या, लगा सीसीटीवी कैमरा…

राजनांदगांव- चिखली चौकी प्रभारी श्री चेतन सिंह चंद्राकर ने थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। वहीं चिखली चौकी प्रभारी चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान शंकरपुर, गौरी नगर, चिखली, शांति नगर, स्टेशन पारा, 16 खोली का निरीक्षण किया गया। जहां मितानिनों ने चिखली चौकी प्रभारी चंद्राकर को अपनी समस्याओं से रूबरू कराया एवं अन्य विषयों पर चर्चा किया गया। चंचल देवांगन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिए गए सीसीटीवी कैमरा को शंकरपुर में लगाया गया।

इस दौरान चिखली चौकी प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर के साथ गौरी नगर के पार्षद समद खान, वार्ड के सभी मितानिन एवं वार्ड के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page