back to top

राजनांदगांव : सगाई कार्यक्रम से लौट रहा बाइक सवार पुल के नीचे गिरा , मौत…

राजनांदगांव सगाई कार्यक्रम से लौट रहा युवक का बाइक अनियंत्रित होने से वह पुल के नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Advertisements


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागरेकसा निवासी हूमन कोर्राम 18 वर्ष सगाई कार्यक्रम में ग्राम मुडमाडी गया हुआ था कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हुमन अपने मामा को पीछे बिठाकर 11 अक्टूबर को रात 11:00 बजे लौट रहा था इसी दौरान बाबूटोला नाला के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल डिवाइडर से टकरा गया जिससे हुमन पुल के नीचे गिर गया जिससे गंभीर चोट आई वहीं उसके मामा को भी चोट आई है जिन्हें उपचार हेतु छुरिया चिकित्सालय ले जाया गया जहां हुमन कोर्राम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page