back to top

राजनांदगांव: चिखली पुलिस चौकी में नए प्रभारी की पदस्थापना, उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई को दी जिम्मेदारी…

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने आदेश जारी कर चिखली चौकी की कमान सौंपी, पहले सायबर सेल में थे पदस्थ

Advertisements

राजनांदगांव। जिले में पुलिस प्रशासन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने आदेश जारी कर उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई को चिखली पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है।

उप निरीक्षक कैलाशचंद मरई पहले राजनांदगांव सायबर सेल में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर प्रशासन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। उनकी कार्यकुशलता और समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें चिखली चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चिखली क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने आशा जताई है कि उप निरीक्षक मरई की नियुक्ति से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और पुलिस की छवि और मजबूत होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page