back to top

राजनांदगांव: चिखली पुलिस की कार्रवाई , 90 पौवा अवैध देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस ने उनके कब्जे से 16.200 बल्क लीटर (90 पौवा) शोले देशी प्लेन शराब तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹22,200 बताई गई है।


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैषाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 28 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 ZE 7270 से पार्रीकला से भेड़ीकला की ओर बिक्री के लिए अवैध शराब लेकर जा रहे हैं।


सूचना के आधार पर चौकी चिखली पुलिस ने भेड़ीकला-पार्रीकला मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान बाइक सवार परमेश्वर उर्फ गोलू साहू (25 वर्ष) और कमल कुमार उर्फ पप्पू साहू (30 वर्ष), दोनों निवासी भाठागांव, चौकी चिखली, के कब्जे से 90 पौवा शोले देशी प्लेन शराब बरामद की गई।


पुलिस ने शराब की कीमत ₹7,200 तथा मोटरसाइकिल की कीमत ₹15,000 आंकी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सहायक उपनिरीक्षक शत्रुघ्न टंडन, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, चंद्रकपूर आयाम सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page