back to top

राजनांदगांव/चिखली: सूने मकान में सोना-चांदी चोरी करने वाले चोर व खरीदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव/चिखली, 5 जून 2021- क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस ने एक चोर और दो चोरी के समान खरीदने वालों को, इस प्रकार घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। 

Advertisements

राजनांदगांव शहर में आये दिन हो रहे चोरी के अपराधों पर प्रतिबंध लगाने एवं आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव डी. श्रवण, अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन, निरीक्षक विरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में गठित टीम द्वारा पुलिस चौकी चिखली के अपराध क्रमांक 293 / 21 धारा 457,380,411 के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी चोर जानी वर्मा पिता स्व० प्यारे लाल वर्मा निवासी शंकरपुर व चोरी के समान खरीदने वाले ईशवरी प्रसाद साहु पिता स्व मनसाराम साहु व पवन यादव पिता घासी राम यादव दोनो निवासी शंकरपुर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपियों के पास से 02 नग सोने की अंगुठी, 02 नग चांदी की कटोरी, एक गैस टंकी, दो बोरी गेंहु, कुछ नये कपड़े जुमला रकम 35,000 रूपये बरामद किया गया। तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में उनि टोहन साहु, आर०राजकुमार बंजारा, प्रियशील जाग्रीत, क्षेत्रपाल वर्मा , गिरजा देवांगन, नेमकरण जंघेल का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page