back to top

राजनांदगांव: महापौर हेमा देशमुख के साथ प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट…

राजनांदगांव- महापौर हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से मुलाकात कर राजनांदगांव प्रेस क्लब को 10 एकड़ जमीन आबंटित करने के लिए प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरी एवं प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव के साथ उन्हे आभार व्यक्त किया, साथ ही राजनीतिक एवं शहर विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

पत्रकारों के आवास हेतु जमीन आबंटन पर माननीय मुख्यमंत्री का आभार —
पत्रकारों की लंबी और मूलभूत जरूरत को पूरी करते हुए प्रारंभिक चरण में आवास हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जमीन आबंटन पर आज महापौर श्रीमती हेमा देशमुख की अगुआई में प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि तथा हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष द्वय के अनुरोध पर आवास भूमि के वर्चुअल उद्घाटन की सहमति भी प्रदान की है । एक बड़ी उपलब्धि के रूप में मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के विस्तार हेतु 20 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की । अपने कार्यकाल में अध्यक्ष द्वय ने पत्रकारों के हित में सबसे बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page