back to top

राजनांदगांव: चिटफंड कंपनियों के निवेशक धन वापसी के लिए 6 अगस्त तक कर सकते है आवेदन…

राजनांदगांव 31 जुलाई 2021। छत्तीसगढ़ शासन गृह (सामान्य) विभाग द्वारा चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से 6 अगस्त 2021 तक निर्धारित प्रपत्र में धन वापसी करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अधिकृत किया गया है।

Advertisements

जिसके अंतर्गत राजनांदगांव अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी मुकेश रावटे, डोंगरगांव अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी हितेश पिस्दा, अनुभाग मोहला के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी ललितादित्य नीलम, अनुभाग मानपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी राहुल रजक, अनुभाग डोंगरगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी अविनाश भोई, अनुभाग खैरागढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी लवकेश धु्रव एवं अनुभाग गण्डई-छुईखदान के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी को  चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से निर्धारित प्रपत्र में धन वापसी करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page