back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ी भाषा में बनी वेब सीरीज लाल खदान को लेकर राजनांदगांव प्रेस क्लब में हुई पत्रकार वार्ता…

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़ी भाषा में वेब सीरीज लाल खदान को लेकर आज राजनांदगांव में प्रेस कांफ्रेंस रखा गया। यह वेब सीरीज एन माही प्रोडक्शन के द्वारा बनाई गई है।यह एक सस्पेंस थ्रिलर पर बनी एक कहानी है जिसे हल्के फुल्के अंदाज में बनाया गया है। इस वेब सीरीज में एक लाश एक भिखारी और कुछ किस्से को लेकर चलती है जिसके बहुत से किरदार जुड़ते जाते है इसमें हर किरदार की एक अलग ही भूमिका है। इस कहानी को फैमिली ड्रामा से भरपूर सजाया गया है। इसके निर्माता मोहित कुमार साहू तथा निर्देशक कौशल उपाध्याय है।

राजनांदगांव प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता लेते हुए वेब सीरीज लाल खदान के निर्देशक कौशल उपाध्याय ने बताया कि वेब सीरीज 6 एपिसोड छत्तीसगढ़ी भाषा में बना हुआ है जो कि एक सस्पेंस थ्रिलर कहानी पर आधारित है और इसकी शूटिंग भिलाई में की गई है।

लाल खदान का ट्रेलर 05 अप्रैल को रिलीज किया गया था जिसे लोगो ने खूब पसंद किया ।इस कहानी को एन माही प्रोडक्शन फिल्म द्वारा ओटीटी app जिसे डिजिटल प्लेटफार्म भी कहा जाता है में देखी जा सकती है ।इसे 06 एपिसोड में देखा जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page