back to top

राजनांदगांव : विधानसभा खैरागढ़ उप निर्वाचन 78.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग…

  • लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बने

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-73 खैरागढ़ उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 78.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के उत्सव में सहभागी बने।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 78.39 प्रतिशत नागरिकों ने मतदान किया। इनमें 78.88 प्रतिशत पुरूष एवं 77.88 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।