back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ का लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी आज…

दान करने का पर्व छेरछेरा आज मनाया जा रहा है । कोरोना के चलते इस बार सादगीपूर्ण मनेगा । छेरछेरा छत्तीसगढ में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। इस दिन युवक युवती व बच्चे समेत बुजुर्ग भी छेरछेरा मांगने घर घर जाते हैं। छत्तीसगढ में छेरछेरा त्योहार का अलग ही महत्व है। सर्दियों से मनाया जाने वाला यह पारंपरिक लोक पर्व अलौकिक है, क्योंकि इस दिन रुपये, पैसे नहीं बल्कि अन्न का दान करते हैं।

इस दिन कोई ब्राह्मण या पंडित नहीं बल्कि सभी लोग छेरछेरा के रूप में अन्न दान मांगते हैं। आज 17 जनवरी को पौष महीने की पूर्णिमा तिथि यानी पौष शुक्ल पक्ष 15 तिथि है। अपने धन की पवित्रता के लिए छेरछेरा त्योहार मनाया जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page