back to top

राजनांदगांव : शराब तस्कर करने वाले आरोपी को डोंगरगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव / डोंगरगढ़ । आखिरकार नए एसपी संतोष सिंह के पदभार लेते ही जिले के समस्त थाना व चौकी में हड़कंप मच गया और अपराध की रोकथाम के लिए 7 चलाए जा रहे अभियान में पुराने फरार शराब तस्कर आरोपी चुम्मन पिता प्रीतराम सिन्हा ( 48 वर्ष) निवासी मोहारा को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लग गयी ।

Advertisements

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 04 एचए 9561 में अवैध रूप से शराब भरकर चिचोला राष्ट्रीय नेशनल मार्ग से होते हुये डोगरगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर तत्काल निरीक्षक शिव चन्द्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के नेतृत्व में थाना स्टाप द्वारा केदारबाडी डोंगरगढ़ में नाकाबंदी किया गया तथा चिचोला की तरफ से आते स्वीप्ट वाहन क्रमांक सीजी 04 एचए 9561 को रोकने का प्रयास किया गया किन्तु वाहन चालक द्वारा पेट्रोलिंग गाडी को ठोकर मारते हये भाग गया जिसे ग्राम अछोली ,कलकसा ,देवकट्टा शिवपुरी, ढारा करेला भंडारपुर होते हुये ठेलकाडीह के पास पेट्रोलिंग गाड़ी को उनके गाड़ी के सामने लाकर रोका गया।

स्वीप्ट वाहन से उतर कर दो व्यक्ति अंधरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति गिर गया दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनमें से एक आरोपी चुम्मन के शरीर पर चोटे आयी है, बाद स्वीप्ट कार की तलाशी लेने पर कार के पीछे डिग्गी में एक प्लास्टि बोरी एंव कार्टून में कुल चार पेटी महाराष्ट्र निर्मित संत्री देशी दारू कुल मात्रा 34.560 बल्क लीटर जुमला कीमती 9984 रू, वाहन सहित 300000 (तीन लाख नौ हजार नौ सौ चौरासी रू) एंव दो नग मोबाईल फोन को जप्त किया गया। आरोपियो विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की जाकर आरोपी सलीम खान उर्फ गोलू एवं दूसरा फरार आरोपी चुम्मन सिन्हा को ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page