back to top

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में गौतस्करों के हौसले बुलंद…

आम आदमी के साथ साथ सरकारी महकमे के लोगो की हो रही हत्याएं,उदासीन प्रशासन बन मूक दर्शक

Advertisements

राजनांदगांव,छत्तीसगढ़ प्रदेश में गौ तस्करी अपनी चरम पर है जहां के गौ तस्करों के मन में अब किसी प्रकार का भय नहीं बचा है, सामान्य गौसेवक तो दूर अब सरकारी महकमे के आदमी भी अपनी जान गवा रहे हैं।
बजरंग दल प्रान्त गौरक्षा प्रमुख प्रशान्त दुबे ने यह दावा किया है की तस्करों के मन से अब प्रशासन का भय पूर्ण रूप से गुजर चुका है,पूरे प्रदेश में गौ तस्करी अपने चरम पर हो रही है प्रशासन गहरी नीद में सोया है। अभी अभी बागनदी पुलिस की नाकेबंदी में तस्करों द्वारा रौंदे आरक्षक शिव चरण मांडवी इस बात का प्रमाण है की यह कोचियो के हौसले बुलंद हो चुके है।


जो गाड़िया गौरक्षक अपनी जान में खेल कर पकड़ते है उनका अता पता ही नही होता जिनकी जान जाने के बाद भी प्रशासन सुस्त और गहरी नींद में सोया है यही कृत्य राजनांदगांव में गौ सेवा करने वाले संदीप साहू के साथ गौतस्करों द्वारा किया गया। जिसे रोंध तस्करों ने अपने लिए सफल माहौल और भयमुक्त वातावरण का परिचय दिया था।


प्रशासन को चाहिए कि अब इन तस्करों पर कड़ी से कड़ी धाराओं के तहत कार्यवाही की जाए और तस्करी जैसे अपराधो पर त्वरित कार्यवाही हो जिससे प्रदेश में एक सुरक्षात्मक माहोल का निर्माण हो।


प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार विधानसभा द्वारा तस्करी जैसे अपराधों पर कड़े नए नियम लागू करे, आउटर रास्तों को सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षित हो, पैदल तस्करों की जांच संबंधी प्रावधान का निर्माण हो।


आवश्यक रूप से तस्करी में लिप्त गाड़ियों , मालवाहक कंटेनर को जप्त किया जाना चाहिए राजसात की कारवाही हो जिससे तस्करों की कमर तोड़ी जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page