back to top

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेन्द्र व्यास को दी श्रद्धांजलि…

राजनांदगांव 09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा आज राजनांदगांव के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक अमृत संदेश के जिला ब्यूरो प्रमुख स्वर्गीय श्री राजेन्द्र व्यास की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने लखोली स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर स्वर्गीय श्री व्यास के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री राजेन्द्र व्यास ने निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

 इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी स्वर्गीय श्री राजेन्द्र व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Advertisements

You cannot copy content of this page