back to top

राजनांदगांव : छुरिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन पर की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार…

राजनांदगांव – थाना छुरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन पर रोक लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है इसके अंतर्गत अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी फरार है ।

Advertisements

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाये गये मुहिम के तहत् आज दिनांक 17.05.2021 को दोपहर 12:30 बजे मुखबीर से सूचना मिलने पर वनोपज जांच नाका, मेन रोड छुरिया में नाकाबंदी कर मोटरसायकल कमांक सीजी 08 ए ए 2137 को रोककर चेकिंग की गई, चेक करने पर आरोपी शत्रुहन बंजारे पिता स्व० लेडगा बंजारे उम्र 50 साल निवासी ग्राम ककरेल थाना सोमनी जिला राजनांदगांव को रंगे हाथों अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया ।

जिसके कब्जे से 90 मिली0 क्षमता वाले देशी शराब सेवन स्टार महाराष्ट्र निर्मित कुल 192 नग कीमती- 4992 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रमांक सीजी 08 ए ए 2137 कीमती- 30,000 रूपये एवं 02 नग पुरानी इस्तेमाली मोबाईल कीमती- 15,000 रूपये को जप्त किया गया है।

आरोपी शत्रुहन बंजारे को घटना स्थल से गिरफ्तार किया गया जबकि घटना के एक अन्य आरोपी सुमीत कुमार बंजारे पिता हरिमन बंजारे उम्र 31 साल निवासी शिवपारा स्टेशन मडौदा, भिलाई जिला दुर्ग मौके से पुलिस से बचकर भाग निकला ।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना छुरिया में अपराध क्रमांक-129 / 2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। फरार आरोपी का पता तलाश जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page