back to top

राजनांदगांव : छुरिया में मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली…

शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई गई शपथ

Advertisements

राजनांदगांव। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आज छुरिया विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पैदल रैली एवं बाईक रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में बच्चे तथा अधिकारी व कर्मचारी एवं जनसामान्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने सभी को  स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए शपथ दिलाई। सभी ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कलेक्टर ने कहा कि स्वीप अंतर्गत मताधिकार के प्रति जागरूकता लाने के लिए रैली का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

अधिकारी-कर्मचारी एवं जनसामान्य अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बच्चे अपने अभिभावकों तथा परिजनों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर सभी ने मैं भारत हूं…गीत गाकर शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, एसडीएम श्री अश्वन पुसाम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page