back to top

राजनांदगांव : छुरिया विकासखंड मुख्यालय में 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ बिहान मेला का आयोजन…

हुनरमंद समूह की महिलाएं छू रही सफलता के नए क्षितिज
जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग के लिए किये जा रहे हरसंभव प्रयास
कलेक्टर ने सभी विकासखंडों में छत्तीसगढ़ बिहान मेला का आयोजन करने के दिए निर्देश
चयनित 5 महिला समूहों को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ बिहान मेला में शामिल होने का मिलेगा मौका

राजनांदगांव 06 नवम्बर 2022। छुरिया विकासखंड मुख्यालय में 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ बिहान मेला का आयोजन किया जा रहा है। शासन के सुराजी गांव योजना के तहत समूह की महिलाओं ने उन्नति के नए आयाम प्राप्त किए हैं। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है और वे सफलता के क्षितिज छू रही हैं। हुनरमंद महिलाएं स्थानीय स्तर पर सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन,  मसाला पीसने, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, राखी निर्माण, दिया निर्माण, पापड़, बड़ी, आचार, मशरूम उत्पादन, गुलाल निर्माण जैसी विभिन्न गतिविधियों में संलग्न हैं। समूह की महिलाओं के उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की गई है।

Advertisements

कलेक्टर श्री डोमन सिंह की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा बनाये गए स्थानीय उत्पादों की की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा उनके उत्पादों की मार्केटिंग के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने सभी विकासखंडों में छत्तीसगढ़ बिहान मेला का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।


छुरिया विकासखंड में आयोजित छत्तीसगढ़ बिहान मेला में लगभग 50 स्वसहायता समूह की महिलाएं शामिल होंगी। इस बिहान मेला की खासियत यह है कि महिलाएं यहां स्वयं पंडाल की व्यवस्था का बीड़ा भी उठाएंगी। समूह की महिलाएं यहां अपने उत्पादों की बिक्री करेंगी। यहां उनके कार्यों का लाइव डेमो प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे और बेहतर तरीके से कार्य कर सकें। फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ी पारम्परिक व्यंजनों की श्रृंखला उपलब्ध रहेगीं। जनसामान्य यहां कलात्मक वस्तुओं एवं स्थानीय उत्पादों की खरीदी के साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। हर विकासखंड में छत्तीसगढ़ बिहान मेला का आयोजन होगा। इसमें चयनित 5 महिला समूहों को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ बिहान मेला में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page