back to top

राजनांदगांव : जल बहिनी खिलेश्वरी साहू को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने किया गया आमंत्रित…

राजनांदगांव 15 जनवरी 2025। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जल जीवन मिशन अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढोडिय़ा की जल बहिनी श्रीमती खिलेश्वरी साहू को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जल बहिनी श्रीमती खिलेश्वरी साहू को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि श्रीमती खिलेश्वरी साहू ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सक्रिय सदस्य है। उनके द्वारा ग्राम ढोडिय़ा में एफटीके के माध्यम से जल स्त्रोतों की जांच की जाती है। साथ ही ग्रामीणों को जल उपयोगिता एवं जल संरक्षण हेतु जागरूक कर रही है। सभी ग्रामीणों को प्रतिमाह समय पर जल कर जमा करने के लिए प्रेरित करती है। श्रीमती खिलेश्वरी साहू ग्राम में संचालित नल जल योजना के प्रति ओनरशिप डेवलप करने हेतु सराहनीय कार्य किया गया है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page