back to top

राजनांदगांव: जिला योजना समिति के सदस्य एवं वार्ड पार्षद के आतिथ्य में मनाया गया वजन त्यौहार…

राजनांदगांव- कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य को लेकर जिला योजना समिति के सदस्य एवं वार्ड नं- 12 के पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे के आतिथ्य में डॉ. भीमराव आंबेडकर वार्ड में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार मनाया गया।

Advertisements

वजन त्योहार जो कि हर वर्ष जुलाई में ही मनाया जाता है, इस कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष के बच्चे व किशोरी बालिका का वजन व ऊचांई नापा गया और किशोरी बालिका का हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया, उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर हुलास सिन्हा, सी डि पी ओ सुश्री रीना ठाकुर, नोडल अधिकारी श्रीमती रावटे, गुरुदयाल साहू, श्रीमती शांति प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page