back to top

राजनांदगांव : जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 04 जनवरी 2024। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्णय लिए गए।

 इस अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव की पूर्व सदस्य श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, सभापतिगण, सदस्यगण, जनपद अध्यक्षगण, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत सहित राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page