back to top

राजनांदगांव : जिले में अब तक 3599.9 मिमी वर्षा दर्ज- डोंगरगांव में हुई सर्वाधिक 816.3 मिमी वर्षा… 

राजनांदगांव 18 अगस्त 2023। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2023 से अब तक 3599.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। एक जून से अब तक राजनांदगांव जिले में कुल 720 मिमी औसत बारिश हुई।

Advertisements

जिले की सभी 5 तहसीलों में 173.3 मिमी एवं औसतन 34.7 मिमी बारिश हुई है। सर्वाधिक वर्षा डोंगरगांव तहसील में 40.8 मिमी रिकार्ड की गई। अब तक हुई बारिश के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सर्वाधिक वर्षा डोंगरगांव तहसील में 816.3 मिमी हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 40.8 मिमी, लाला बहादुर नगर तहसील में 33.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 39.5 मिमी, छुरिया तहसील में 20 मिमी और डोंगरगांव तहसील में 39.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page