back to top

राजनांदगांव : जिले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए चलाया गया एक दिवसीय महाअभियान…

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जनसामान्य में रहा खासा उत्साह
  • महाअभियान अंतर्गत जिले में व्यापक पैमाने पर बनाया गया लगभग 14 हजार 177 आयुष्मान कार्ड
  • स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नागरिकों ने दिखाई जागरूकता
  • शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक युद्ध स्तर पर बनाया गया आयुष्मान कार्ड

राजनांदगांव 08 जून 2023। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए आज जिले में एक दिवसीय महाअभियान चलाया गया। जनसामान्य में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए खासा उत्साह रहा।

Advertisements

कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश पर एक दिवसीय महाअभियान के तहत वार्डवार एवं ग्रामवार शिविर का आयोजन कर आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया। युद्ध स्तर पर इस महाअभियान अंतर्गत जनसामान्य का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि सभी नागरिक प्राथमिकता से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उनके मार्गदर्शन में अधिकारियों द्वारा सक्रियतापूर्वक आयुष्मान कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किया गया।

इसी कड़ी में आज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखली में श्रीमती लोकेश्वरी चंदेल ने बताया कि वे अपनी बेटी का आयुष्मान कार्ड बनवाने आयी है। उन्होंने इस पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया। श्रीमती पुष्पा सेन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब उन्हें पता चला कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगा है, तब वे यहां आयी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।

उन्होंने कहा कि यह शासन की बहुत अच्छी पहल है। वार्ड नंबर 5 की ज्योति सिन्हा अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं आयी थी। इस कार्ड के बन जाने से स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलेगा। श्री गणेश वर्मा ने बताया कि वे शिविर में बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनवाने आए हंै। जिसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्ववाद दिया। उल्लेखनीय है कि एक दिवसीय महाअभियान अंतर्गत जिले में व्यापक पैमाने पर शाम 6 बजे तक 14 हजार 177 आयुष्मान कार्ड बनाएं गए। ग्रामीण क्षेत्रों में 11570 एवं शहरी क्षेत्रों में 2607 आयुष्मान कार्ड बनाएं गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page