back to top

राजनांदगांव : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में प्रदेश में सर्वाधिक धान 825134.80 मीट्रिक टन की खरीदी की गई, धान संग्रहण केन्द्रों से संपूर्ण धान का उठाव जिला प्रशासन की रही ऐतिहासिक उपलब्धि…

राजनांदगांव 13 जून 2022। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में प्रदेश में सर्वाधिक धान की खरीदी 825134.80 मीट्रिक टन की गई। इसके साथ ही सभी धान संग्रहण केन्द्रों से संपूर्ण धान का उठाव जिला प्रशासन की ऐतिहासिक उपलब्धि रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जिले में धान खरीदी के साथ ही धान के उठाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए गए। जिसके परिणाम स्वरूप जिले में धान का पूर्णत: उठाव कर लिया गया है।

Advertisements

गौरतलब है कि जिले के 211940 किसान पंजीकृत है। कुल पंजीकृत किसानों का रकबा 270230.67 हेक्टेयर है। धान बेचने वाले किसानों की संख्या 1 लाख 96 हजार 35 किसानों ने अपने धान का विक्रय किया है। जो लगभग 92.50 प्रतिशत है। बेचे गए धान का रकबा 223009.41 हेक्टेयर है। जो लगभग 82.53 प्रतिशत है। धान संग्रहण केन्द्रों से डीओ के माध्यम से मिलरों को 256108.30 मीट्रिक टन धान जारी किया गया। जिले के मिलरों द्वारा 539355.13 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया। शेष धान का उठाव अन्य जिले के मिलर्स द्वारा किया गया। मिलरों द्वारा अब तक लगभग 70 प्रतिशत चावल जमा किया गया है। खाद्य विभाग, जिला विपणन कार्यालय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा इसके लिए निरंतर कार्य किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page