back to top

राजनांदगांव: जिले में धान को सुरक्षित रखने के लिए 7 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से प्रथम चरण में 386 चबूतरों का निर्माण पूर्ण…

राजनांदगांव 25 अगस्त 2021। शासन द्वारा धान खरीदी के बाद धान के सुरक्षित रखरखाव के लिए चबूतरों का निर्माण किया जा रहा है। जिले में धान को सुरक्षित रखने के लिए मनरेगा अंतर्गत 7 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से प्रथम चरण में 386 चबूतरों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

Advertisements

वहीं द्वितीय चरण में 82 चबूतरों की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में 52 नवीन चबूतरों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने नवीन चबूतरों को धान खरीदी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

धान खरीदी केन्द्रों में अब चबूतरों बारिश और नमी में धान सुरक्षित रहेगा। जिले में 197 चबूतरों में शेड का निर्माण किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले के राजनांदगांव, डोंगरगांव, बांधाबाजार, डोंगरगांव, खैरागढ़ और गंडई के मंडी क्षेत्र के अंतर्गत 113 धान उपार्जन केन्द्रों में चबूतरों का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page