back to top

राजनांदगांव: रेडी टू ईट का उत्पादन कर वितरित करने हेतु 8 पर्यवेक्षक सेक्टरों के लिए महिला स्वसहायता समूहों की अन्तिम चयन सूची जारी…

राजनांदगांव 25 अगस्त 2021। जिले में संचालित बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण -2 के पर्यवेक्षक सेक्टर डुमरडीहखुर्द, उपरवाह, बघेरा, अंबागढ़ चौकी के पर्यवेक्षक सेक्टर कोरचाटोला एवं डोंगरगांव के पर्यवेक्षक सेक्टर आरी, डोंगरगांव, रामपुर, कोकपुर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट का उत्पादन कर वितरित करने हेतु इस कार्यालय द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।

प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा मूल्यांकन पत्रक तैयार कर 8 पर्यवेक्षक सेक्टरों के लिए महिला स्वसहायता समूहों की अनन्तिम चयन सूची जारी की गई है। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजनांदगांव एवं बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-2, अंबागढ़ चौकी एवं डोंगरगांव के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।

पर्यवेक्षक सेक्टरों के लिए जिन महिला स्वसहायता समूहों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था, वे आवेदक अनन्तिम चयन सूची का अवलोकन कर 2 सितम्बर 2021 तक अपनी दावा आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगी।