back to top

राजनांदगांव : जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिया गया दायित्व…

जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को दिया गया दायित्व

Advertisements

राजनांदगांव 06 मार्च 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को विभिन्न कार्यालयों में आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करते हुए आवश्यक दायित्व दिया है। जिसमें संयुक्त कलेक्टर श्री उमेश कुमार पटेल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी

डोंगरगढ़ एवं संयुक्त कलेक्टर श्री अतुल विश्वकर्मा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव तथा डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार मरकाम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगांव के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया गया हंै। सभी एसडीएम अपने अनुविभाग अंतर्गत भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनिमय, पंजीयक लोक न्यास, छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता व दण्ड प्रक्रिया संहिता,

पंचायत राज अधिनियम, विभिन्न नियमों व एक्ट अंतर्गत सक्षम प्राधिकारी से संबंधित तथा समय-समय पर सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश कुमार रामटेके को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त जिला कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page