back to top

राजनांदगांव : जिले मे कोविड टीकाकरण मे महिलाओ ने रुचि दिखाई , टीका लगाने मे राजनांदगांव जिला की महिलाए प्रदेश मे अव्वल…

राजनांदगांव जिले मे कोविड टीकाकरण मे महिलाओ ने रुचि दिखाई है और टीका लागाने मे  राजनांदगांव जिला की महिलाए प्रदेश  मे अव्वल रही है कोरोना वैक्सीन लगाने मे महिलाओ ने पूरुषो को पछाड दिया है  जिसके चलते जिले मे पुरुषो की अपेक्षा महिलाओ का प्रतिशत ज्यादा है  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जिले मे कोरोना वैक्सीनेशन जागरुकता आभियान चलाया जा रहा है और लोगो को प्रेरित किया जा रहा है इसके लिए आंगन बाडी कार्यकर्ता और मातनीन इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रही है है कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि अब तक जिले मे 7 लाख 39 हजार लोगो को टीका लगाया जा चुका है जिसमे महिलाओ की संख्या 3 लाख 84 हाजार से अधिक है उन्होने महिलाओ पर भरोसा जताते हुए कहा कि इनके व्दारा हि जिले मे सत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा किया जा सकता है ।

Advertisements

नगर निगम राजनांदगांव ने टीका करण की मुहिम को तेज की हुई है और कई सामाजिक संगठनो मे शिविर लगाकर कोरोना के बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है ।नगर निगम के कमिश्नर डा आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि जामा मस्जिद गुरुव्दारा सहित अन्य सामाजिक संगठनो मे टीका केन्द्र बना कर कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है

टीकाकरण के लिए महिलाओ मे गजब का उत्साह बना हुआ है । बडी संख्या मे महिलाए टीका करण केन्द्र पहुचकर टीका लगाने मे जुटी हुई है यहां टीका लगाने पहुची कुसुम दुबे ने बताया कि टीका लगाने के बाद वे स्वस्थ महसूस कर रही है और किसी तरह का साईड इफेक्ट नही हुआ है । उन्होने लोगो से कोरोना टीका लगाने अपील की है ।

बहरहाल कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए टीकाकरण को कारगर उपाय माना जा रहा है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page