back to top

राजनांदगांव: झगड़ा और मारपीट की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, सुरगी चौकी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले की पुलिस चौकी सुरगी ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 25 जुलाई को ग्राम भर्रेगांव निवासी नागेश कुमार चंद्राकर ने पुलिस चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई कि गांव का दिलेश्वर रजक उससे विवाद कर रहा है और मारपीट की धमकी दे रहा है, जिससे गांव में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि दिलेश्वर रजक (21 वर्ष), निवासी भर्रेगांव झगड़ालू प्रवृत्ति का है और उसके व्यवहार से क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध होने की आशंका थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया, जहां से जारी जेल वारंट के आधार पर उसे जिला जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त और वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page