back to top

राजनांदगांव: टांकाघर टंकी सफाई के कारण 26 सितम्बर की शाम गौरीनगर, स्टेशन पारा, चिखली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित…

*टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) सफाई के कारण 26 सितम्बर की शाम गौरीनगर, स्टेशन पारा, चिखली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित

Advertisements

राजनांदगांव 24 सितम्बर। राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से दिनांक 26 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 27 सितम्बर दिन रविवार को सुबह से सप्लाई यथावत होगी।


इस संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि वर्षा ऋतु में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में दिनांक 26 सितम्बर शनिवार को टांकाघर टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी।


आयुक्त ने बताया कि टांकाघर टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र गौरीनगर वार्ड न 13, स्टेशनपारा वार्ड नं. 11 एवं 12, चिखली वार्ड नं. 05, स्वीपर कॉलोनी स्टेशनपारा में 26 सितम्बर शनिवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 27 सितम्बर रविवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है। उक्त टंकी की पूर्व में 17 जनवरी को सफाई कराई गयी थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page