
राजनांदगांव 24 सितम्बर। नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम आज सुबह निगम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर समय पर उपस्थित होने कर्मचारियों को निर्देशित किये। उन्होंने प्रार्थना में सभी कर्मचारियो की उपस्थिति सुनिश्चित कराने कार्यालय अधीक्षक से कहा।

आयुक्त श्री मरकाम द्वारा नगर निगम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रार्थना में आकर कहा कि सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे कार्यालय पहुचकर प्रार्थना में उपस्थित होना सुनिश्चित करंेगे। इस संबंध में अवगत कराने उन्हांेने प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव को निर्देशित किए। उन्होंने अधीक्षक से कहा कि समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारी का अनुपस्थिति लगावे, सभी कर्मचारी कार्यालय आने के पश्चात अपने निर्धारित टेबल में बैठकर कार्य संपादित करेंगें।
आयुक्त नेे कहा कि नगर निगम जनता से सीधा जुडा विभाग है। जहाॅ मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा राशन कार्ड, निराश्रित पेशन, जन्म-मृत्यु, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्य होते है, उक्त कार्यो के क्रियान्वयन करने कर्मचारी जनता से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में उनके आवेदनों का निराकरण करेगे। फाईलो का ई-आफिस के माध्यम से समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करे। उन्हांेने कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने भी कहा।











































