back to top

राजनांदगांव : टाकाघर पानी टंकी (क्षमता 40 लाख लीटर) से कल शाम पेयजल आपूर्ति बाधित…

राजनांदगांव 24 नवम्बर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत रामाधीन मार्ग महापौर निवास के पास एवं पुराना बस स्टैण्ड के पास पेयजल सप्लाई हेतु अमृत मिशन योजनांतर्गत इंटर कनेक्शन कार्य कराया जाना है। इंटर कनेक्शन के कारण टाकाघर स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। जिससे टाकाघर (क्षमता 40 लाख लीटर) टंकी से कल दिनांक 25 नवम्बर 2022 दिन शुक्रवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisements

जिसके कारण रायपुर नाका, रामधीन मार्ग, कामठी लाईन, गुडाखू लाईन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड, कलारपारा, सिनेमा लाईन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड, सदर लाईन, आधा क्षेत्र, गंज लाईन, आरा मशीन रोड, स्टेट बैक कालोनी, पी.एच.ई. कार्यालय, टांकाघर, नेहरू नगर, जमातपारा, आजाद चौक क्षेत्र में दिनांक 25 नवम्बर 2022 शुक्रवार की शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।

दिनांक 26 नवम्बर 2022 शनिवार सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अमृत मिशन अंतर्गत वार्डो में बिछाये गये पाईप लाईन एवं मिटर लगाने के संबंध में यदि किसी को कोई शिकायत हो तो वे नगर निगम के जल विभाग से सम्पर्क कर सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page