राजनांदगांव : ट्रैक्टर से नीचे कूदा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत, धान भरकर मंडी की ओर आ रहा था ट्रैक्टर…

राजनांदगांव/ औंधी ट्रैक्टर में धान भरकर मंडी की ओर लाया जा रहा था इस दौरान ट्रैक्टर में सवार एक युवक नीचे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पेंदोडी से एक ट्रैक्टर में धान भरकर मंडी ले जा रहे थे।

बताया गया कि ट्रैक्टर में 5 लोग सवार थे उसके ट्रैक्टर जैसे ही सुबह लगभग 11:00 बजे ग्राम शारदा व अर्जगुबला के बीच पहुंची थी उसी दौरान ट्रैक्टर में सवार पुरुषोत्तम भुवार्य पिता भगत सिंह 35 वर्ष निवासी पेंदोडी अचानक नीचे कूद गया जिससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया बताया गया कि उसे उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है पुलिस मामले में जांच कर रही है।